फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरे ससुर समेत दो पर महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

Sat, 07 Oct 2017 12:19 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज उत्पीड़न को लेकर पति से चल रहे विवाद के बीच अपने बच्चे से मिलने ससुराल पहुंची महिला से मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद फुफुेरे ससुर और पूर्व ग्राम प्रधान ने उसको पकड़कर गैंगरेप किया और दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। हजारा पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को भेजे गए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी ससुराल वालों से दहेज उत्पीड़न का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। चार अक्तूबर को महिला अपने बच्चे से मिलने ससुराल गई थी। आरोप है कि पहले तो ससुरालियों ने उसको बच्चे से मिलवाने के बजाए मारपीट की। इसके बाद उसके फुफेरे ससुर और वहां मौजूद पूर्व प्रधान ने उसको दबोच लिया। कमरे में ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म कर भगा दिया। इसकी सूचना यूपी 100 पर दी गई, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी पक्ष से साठगांठ की और चलती बनी। थाना हजारा जाकर तहरीर दी, इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें