खेकड़ा (बागपत)। रविवार को सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी बिजेंद्र घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में वह घर में बैठा था। तभी उसके छोटे भाई ने अचानक उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने दोनों के बीच हो रही मारपीट बंद कराई। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।