लखपति बनने का लालच देकर 50 हजार रुपये ठगे
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गाम सुन्हैडा निवासी एक रिक्शा चालक को ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य ने लखपति बनाने का लालच दे उसे अपना खाता दे खाते मे पचास हजार रूपये जमा कराकर ठगी कर ली। पीड़ित बैंक एवं थाने के चक्कर लगा न्याय की गुहार कर रहा है। लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी इलियास खेकड़ा मे रिक्शा चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करता है। उसने लड्की की शादी के लिये कुछ रुपये बचाकर 54 हजार रूपये जिला सहकारी बैंक शाख सुन्हैडा स्थित अपने खाते में जमा करा रखे थे। गत पंद्रह जून को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिये संचालित योजना के तहत तुम्हारे पच्चीस लाख रूपये का इनाम निकला है। इसके लिये एडवांस मे जो खाता नंबर दिया जा रहा है। उसमें पचास हजार रुपये जमा करा दो।
इलियास का आरोप है कि इस लालच में आकर उसने यह राशि खाते में जमा करवा दी। बाद में लोगों से पता चला कि उसे ठग लिया गया है। उसका कहना है कि जब वह बैंक शाखा में पहुंचा और कहा कि उससे ठगी हो गयी है। बैंक खाते पर रोक लगवा दीजिए तो शाखा प्रबंधक ने खाते पर राके लगवाने के बजाय उसे बैंक शाखा से भगा दिया। इसके बाद वह खेकड़ा थाने पर पहुंचा और पुलिस ने भी उससे कहा कि यह ठगी के मामले तो रोजाना होते रहते है। हम इसमे कुछ नही कर सकते। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दे न्याय की गुहार लगायी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।