पीलीभीत। पुरानी रंजिश के चलते एक महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी गई। शोर पर जमा हुए आसपास के लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराया। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी सुनीता पत्नी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गांव के ही ओमप्रकाश से पुरानी रंजिश है। तीन मई की रात आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। जिसमें उसके काफी चोटें आई। जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश, शांतिस्वरूप, सुखदेई और मंजूदेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो