बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने सटोरियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। मंगलवार देर रात क्राइम ब्रांच ने पांच सटोरियों को थाना प्रेमनगर को सौंपा। पुलिस ने सभी सटोरियों को लॉकअप में बंद कर दिया। बताया जाता है कि तलाशी में उनके पास से सट्टे की पर्चियां और हजारों रुपये मिले। बुधवार सुबह प्रेमनगर पुलिस ने सट्टा के बजाय लड़ाई झगडे़ का मामला बताकर उनका शांतिभंग में चालान कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। यहां इन लोगों ने भी लड़ाई झगड़े की बात कही तो सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके अलावा बुधवार शाम को कानूनगोयान चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने जोशी मोहल्ला में कुछ सटोरियों को हिरासत में लिया और फिर उन्हें थाने से छोड़ दिया। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि जोशी मोहल्ले का मामला पुराना था। पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।