पीलीभीत। मकान से कुछ ही दूर सरेराह मादक पदार्थ चरस की बिक्री कर रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।
कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि शेरों वाली मठिया निवासी भोगराज मौर्य चरस की फुटकर बिक्री करता है। इससे युवाओं को नशे की लत डाली जा रही है। इस पर टीम सक्रिय कर दी गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी को मकान के कुछ ही दूरी पर चरस की बिक्री करते धर दबोचा। आरोपी से 250 ग्राम चरस बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उसका चालान कर दिया गया है।