फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 28 Dec 2018 06:15 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
परिवारीजनों ने बताया मानसिक मंदित, कार्रवाई से इनकार
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा

बरखेड़ा (पीलीभीत)। अज्ञात कारणों के चलते 25 वर्षीय करनपाल उर्फ दीपक कुमार ने परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में मफलर से बने फंदे पर कुंडे के सहारे लटका मिला। परिवारीजनों ने युवक के मानसिक मंदित होने की बात कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुसराह गांव निवासी लोचन प्रसाद खेती करते हैं। उनका बेटा 25 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ करनपाल मजदूरी करता था। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। परिवारीजनों के अनुसार उसका बरेली के एक चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार सुबह पिता और अन्य सदस्य खेत पर गन्ना छीलने के लिए चले गए। मकान के पास स्थित बगिया में पत्नी सुनीता देवी और महिलाएं बैठी थीं। पहले तो दीपक उनके पास बैठा रहा, फिर करीब साढ़े आठ बजे वहां से घर चला गया। वहां अचानक मफलर से फंदा बनाकर कुंडे के सहारे लटककर जान दे दी। परिवारीजन जब घर पहुंचे तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर एसआई सुभाष चंद पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक आठ माह का बेटा कमलेश है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि परिवार वाले आत्महत्या के पीछे वजह नहीं बता सके हैं। वह मानसिक मंदित होने की बात कह कार्रवाई से इनकार कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें