फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का बीसलपुर ब्रांच नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवती का बीसलपुर ब्रांच नहर में मिला शव
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, शव पीएम को भेजा
न्यूरिया क्षेत्र के गांव नौआ नगला की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। तीन दिन से लापता नौआ नगला गांव निवासी 18 वर्षीय ध्रुववती का शव रविवार सुबह एक किलोमीटर दूर बीसलपुर ब्रांच नहर में पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के नौआ नगला गांव निवासी प्रेम नरायन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। दस मई की दोपहर करीब 12 उनकी पुत्री ध्रुववती बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शाम तक युवती के वापस न आने पर परिवार वाले चिंतित हो गए और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कर दी गई। इसकी सूचना थाना न्यूरिया में भी दर्ज करा दी गई। परिजनों ने बेटी की तलाश के लिए आसपास के ग्रामीणों से भी लगातार संपर्क किए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे ध्रुववती का शव गांव से एक किलोमीटर दूर बीसलपुर ब्रांच नहर में मिला। गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस आ गई। परिजनों से बातचीत की गई। जिसमें परिजनों ने अप्रिय वारदात से इंकार कर दिया। पिता प्रेम नरायन ने बताया कि ध्रुववती को मिर्गी का दौरा आता था, इसी में उसके नहर में गिरने के बाद डूबकर मरने की आशंका जताई। कानूनी कार्रवाई करने से भी इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष न्यूरिया चेतराम वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। उधर, युवती की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें