फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद जल उठी वैगनआर कार, पांच घायल

विज्ञापन
जली कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर खकरा पुल के पास हुआ हादसा
टनकपुर हाईवे पर खकरा पुल के पास शुक्रवार रात आमनेे-सामने दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों के कार से बाहर निकालते ही एक वैगनआर गाड़ी में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू किया। हादसे के चलते हाईवे पर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सुलभ कुमार (25) अपने दोस्तों संग शुक्रवार को एक दावत में मझोला गए थे। वैगनआर गाड़ी में उनके साथ सुदीप (23), प्रशांत (26) और शिवम (29) थे। रात को सभी खाना खाकर कार में सवार होकर घर के लिए निकले। उधर न्यूरिया कॉलोनी निवासी मुकेश अपनी कार से मझोला जा रहे थे। टनकपुर हाईवे पर खकरा पुल के पास पहुंचते ही आमने-सामने से आ रही दोनों कार टकरा गईं। हादसे में दोनों कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाल सूचना पुलिस को दी। इस बीच कार धूं-धूं कर जल उठी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी रात में ही सभी को परिवारवाले साथ ले गए। उधर, दमकल टीम की मदद से पुलिस ने कार में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। मामले में तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें