फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मनचलों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने नगर में दोपहर के समय शिक्षण संस्थाओं के आस पास मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आस पास खडे़ युवकों को भगाया। भविष्य में मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा संजीव सुमन एवं थानाध्यक्ष खेकड़ा एसपी सिंह पुलिस बल के साथ दोपहर करीब बारह बजे छेड़खानी की घटनाओं के चलते कॉलेजों के आस पास भ्रमण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने विद्यालयों के आस पास एवं बाजारों, मुख्य चौराहों पर खडे़ युवकों को भगाया। साथ ही कहा कि यदि भविष्य में विद्यालयों एवं कॉलेजों के आस पास, बाजारों में कोई युवक खड़ा मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी ।
सीओ ने नगर के छोटा बाजार स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर प्रधानाचार्या माधुरी यादव से बात की। प्रधानाचार्या ने कहा कि सुबह एवं दोपहर के समय छात्राओं के आने जाने के टाइम मनचले झुंड बनाकर रास्ते में खडे़ हो जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों से मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सीओ ने कहा कि यदि कोई भी मनचला बाजार में खड़ा मिले तो तुरंत सूचना दे। ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें