फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संबंधित पुलिस ने शवों को कब्जे में ले पीड़ित परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा उन्हें सौंपकर आगामी जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मातन गांव के नजदीक इको कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। मगर यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में सोलधा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि बुधवार सुबह वह माजरी निवासी श्रीओम, चाचा धर्मबीर और दयाकिशन के साथ दुजाना गांव में ट्रॉली खरीदने गया था। ट्राली का सौदा न होने के कारण वे अपनी-अपनी बाइकों पर घर लौट रहे थे। एक बाइक को दयाकिशन चला रहा था और उसके पीछे धर्मबीर बैठा था। वे आगे चल रहे थे, जबकि हम पीछे अपनी बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान दयाकिशन की बाइक को एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और वह अपनी गाड़ी को तेज गति से भगाकर ले गया। वे उसका नंबर भी नहीं देख पाए। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मांडोठी चौकी प्रभारी राजेश पहुंचे। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे, हादसे में रोहतक-दिल्ली मार्ग पर गांव जाखोदा गांव के बाईपास के नजदीक एक बाइक सवार शौकीन निवासी मुजफ्फरनगर और कुलदीप रावत निवासी दिल्ली, रोहतक की तरफ जा रहे थे। जब बाइक गजराज होटल के नजदीक पहुंची तो कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर बहादुरगढ़ लाया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें