फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई भैंस के मामले मे लोगो ने थाने पर हंगामा कर संदिग्धो से भैंसो के रूपये दिलाये जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के पीड़ित भैंस मालिक ने ग्रामीणों के साथ थाने में प्रदर्शन कर पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से चुराई गई चारों भैंसों के रुपये दिलवाने की मांग की।
सोमवार को पीड़ित किसान सुनील ग्रामीणों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों ने ही उनकी भैंस चोरी कीं हैं। मौके से मिली चप्पलों से यह भी साफ हो गया कि भैंस चोरी में यह ही शामिल रहे हैं। उन्होंने हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से भैंस बरामद कराने अथवा चारों भैंसों की कीमत दिलवाने की मांग की। थाना प्रभारी ने जांच करा जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसमें योगेंद्र, तेजपाल, गजेंद्र, सतबीर, विनोद, भोला, सुनील, काला, धन्नू, दिनेश, नरेंद्र, ब्रजपाल, राममेहर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है शनिवार की रात्रि में क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी किसान सुनील पुत्र महेंद्र की घेर में बंधी चार भैंस चोरों ने चोरी की। उन्होंने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर दो लोगों पर भैंस चोरी करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। किसान के घेर में चोरी की घटना की रात्रि चोरों की चप्पल मिली थी। इसकी पहचान हिरासत में लिए एक व्यक्ति के रूप में की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें