फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने बेटी से छेड़छाड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मां के सामने बेटी से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया वह रविवार की रात में अपने मकान में अपने मां के साथ सोई हुई थी। देर रात पड़ोस के ही तीन युवक घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला की तहरीर पर आरोपी पंकज, देवेंद्र और छतरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा गिरफ्तार पंकज को कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने उसे जेल भेजा।

मारपीट करने पर चार
लोगों पर केस दर्ज
बागपत। संतोषपुर गांव के बिजन ने पुलिस को बताया चार अगस्त को गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर हमला किया। उसकी तहरीर पर आरोपी महेश, संजय, संदीप समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा केस की विवेचना के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें