फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रापं अधिकारी पर भारी पड़े ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के मामले में प्रधानों का पलड़ा ग्राम पंचायत अधिकारी पर फिलहाल भारी पड़ गया। एक दिन पूर्व अमरिया में ग्राम पंचायत अधिकारी कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसे अमरिया ब्लाक से हटाकर पूरनपुर ब्लाक के शारदा पार क्षेत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी अंगनलाल की तैनाती पिछले करीब छह माह पूर्व अमरिया ब्लाक की डांग न्याय पंचायत में हुई थी। 12 जून को परेवावैश्य गांव में इंदिरा आवास के लाभार्थियों का सत्यापन करने गई टीम के अधिकारियों के सामने ग्राम पंचायत अधिकारी अंगनलाल और प्रधानपति व सपा महासचिव तसलीमुलशान खान के बीच कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर जूतम पैजार की नौबत आ गई थी। दोनों ने अपने अपने जूते चप्पल निकाल लिए थे। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी अंगनलाल की ओर से जहानाबाद थाने में प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इधर प्रधानों ने पहले इस कार्रवाई का विरोध कर डीएम एसपी को ज्ञापन सौंपा और तीन दिन पूर्व अमरिया क्षेत्र के एक प्रधान पुत्र ने खुद के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाकर अमरिया थाने में पहले तहरीर दी बाद मे प्रधानों के साथ धरने पर बैठ गए। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब इस मामले में प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर ग्रापं अधिकारी को अमरिया से हटा दिया है। शुक्रवार को अंगनलाल का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर अमरिया ब्लाक से पूरनपुर ब्लाक के शारदा पार कबीरगंज न्याय पंचायत में कर दिय गया है। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी अंगनलाल का स्थानांतरण अमरिया से हटाकर पूरनपुर ब्लाक में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें