खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक महिला रविवार की सुबह करीब 11 बजे खेकड़ा थाने पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा उसकी पुत्री के साथ एक वर्ष पहले पड़ोस के ही एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ रेप किया और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । डरी सहमी युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने युवती के साथ थाने में पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ पुत्री के साथ रेप करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उक्त आरोपी पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती के परिजनों ने थानाध्यक्ष एसपी सिंह से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।