फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तराखंड निकल गए ‘पहुंच’ वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सिटी डाकघर की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करने वाले रसूखदार पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद बचाव का रास्ता तलाशने में जुटे हैं। पुलिस का दावा है कि शनिवार रात को भी चेयरमैन जहानाबाद के बेटे समेत अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सोशल साइट्स पर उनके द्वारा अपलोड किए गए फोटो देखने के बाद पुलिस उनके उत्तराखंड निकल जाने का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित सिटी डाकघर की दशकों से खाली पड़ी करीब साढ़े छह सौ वर्ग गज जमीन पर बीते दिनों रसूखदारों ने कब्जा करने की कोशिश की थी। चहारदीवारी को जेसीबी से ध्वस्त करने के बाद उस पर कब्जा भी ले लिया गया था, लेकिन डाकघर के अफसरों ने समय रहते अधिकारियों को सूचित कर दिया। इसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जहानाबाद चेयरमैन ममता गुप्ता के बेटे शिवा गुप्ता और पूर्व में जिले में तैनात रहे एक बड़े अफसर के भांजे बताए जाने वाले लखनऊ निवासी पारसमणि पांडे समेत अन्य नौ आरोपी अभी फरार हैं। इनकी धरपकड़ को टीमें लगी हुई हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। इस बीच आरोपी शिवा गुप्ता ने कुछ फोटो सोशल साइट्स पर अपलोड किए हैं। इससे पुलिस उसके उत्तराखंड में होने की आशंका जता रही है। इसके अलावा पुलिस अब कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल करने की भी तैयारी कर रही है।

शनिवार रात को भी जहानाबाद चेयरमैन के बेटे समेत अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उनके कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी की जा रही है। कुछ फोटो सोशल साइट्स के माध्यम से सामने आने के बाद ये अंदेशा है कि वह उत्तराखंड में हैं। इस पर भी फोकस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुष्कर सिंह, एसएसआई कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें