फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर के रास्ते पर गंदगी फेंकने के मामले में तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शिव मंदिर के रास्ते पर गंदगी फेंकने के मामले में अब शिवसेना नगराध्यक्ष की ओर से सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी गई है। इसमें मोहल्ले की एक महिला और उसके परिजन पर फंसाने और झगड़े के लिए उकसाने से इरादे से गंदगी फैलाने का आरोप है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला इनायतगंज निवासी शिवसेना के नगराध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ शैली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका मोहल्ले की एक महिला से विवाद चल रहा है। वह उनको और परिवार के सदस्यों को फंसाने के लिए पहले भी शिकायतें कर चुके हैं। पीड़ित के पिता मकान से सटे शिवमंदिर के पुजारी है। महिला ने उनको फंसाने और झगड़ा करने की नीयत से दो दिन पूर्व मंदिर के रास्ते पर गंदगी फेंक दी। इसमें उसके परिवार के सदस्यों के भी शामिल होने का अंदेशा जताया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें