फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर कई लोगों को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के भारतगंज निवासी शमशुल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि दो लोगों ने खुद को प्राइवेट बैंक का मैनेजर बताकर उसे ठग लिया। पत्र में कहा गया है कि इन लोगों ने शमशुल की पत्नी के नाम से 20 हजार, भाई के नाम से 18 हजार, बेटे ईदुल के नाम से 24 हजार, बहन के नाम से 25 हजार की फिक्स डिपॉजिट की। अवधि पूरा होने पर जब इन लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा तो कुछ दिन और इंतजार करने को कहा गया।
विज्ञापन

शमशुल का आरोप है कि 20 मई को वह अपने घरवालों के साथ संबंधित व्यक्ति के घर गया तो वहां उसका साथी भी मौजूद था। रुपये वापस मांगने पर इन लोगों ने गालीगलौज कर घर से भगा दिया। एसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें