पीलीभीत। एक सरकारी दफ्तर में काम करने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर से ठेकेदार ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर मोड़ दिया। शोर पर लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। जिसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित एक सरकारी विभाग के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। सोमवार को वह कार्यालय में काम कर रही थी। सुबह करीब 10:20 बजे ठेकेदार दानिश खान वहां आ गया। आरोप है कि इस बीच आरोपी ने पीड़ित से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित के दोनों हाथ पकड़ लिए और उनको मोड़ने लगा। शोर मचाने पर लोगों को जमा होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।