फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये न देने पर विवाहिता की कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्लाट खरीदने के लिए तीन लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। खबर मिलने पर जब मायके वालों ने सुलह कराने का प्रयास किया तो उनको भी धमकाने लगे। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पति समेत छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रढ़ैता गांव निवासी तौलेराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी अनीता उर्फ विनीता की शादी 17 मई को मुसराह बरखेड़ा निवासी राजेश से की थी। कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज का ताना मारकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि प्लाट खरीदने के लिए तीन लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। एक जुलाई को आरोपियों ने उनकी बेटी को मारपीट कर अधमरा कर दिया। जानकारी मिलने पर चार जुलाई को वह ससुराल गए और बातचीत करनी चाही, लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग पर अडिग रहे। इस पर वह घायल हालत में अनीता को घर ले आए। एसओ बरखेड़ा आलोक मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राजेश, ससुर भगवते, सास, देवर डबलू, ननद राखी, मामा सर्वेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें