फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन तलाक को लेकर लोकसभा-राज्यसभा में चल रहे हंगामे के बीच जिले से एक मामला सामने आया है। यहां मायके में रह रही एक महिला को ससुराल वालों ने पहले जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। इसमें जब सफल नहीं हुए तो पति ने सरेआम तीन तलाक दे दिया। पीड़िता से मिली तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी रोशन जहां पुत्री अब्दुल हमीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 अप्रैल 2014 को चंदौसी (संभल) के गांव गोलागंज निवासी नौशाद अहमद से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर ताना मारने लगे। दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस पर मई 2019 को पीड़िता मायके आकर रहने लगी। 12 जून को ससुराल वाले उसके मायके आ गए। दो लाख रुपये की मांग पूरी करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद पीड़ित को पकड़कर जबरन ससुराल ले जाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मारा-पीटा। शोर पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोप है कि पति ने मोहल्ले वालों के सामने ही पीड़ित को तीन तलाक दे दिया और चले गए। शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पति नौशाद अहमद, अजीम, आशिक, भूरिया, शाने आलम को नामजद किया गया है।
एक विवाहिता ने दहेज की खातिर मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश महिला थाना पुलिस को दे दिए गए हैं। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें