फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा और बरखेड़ा में पकड़ी गई अवैध शराब की भट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाराबंकी कांड के बाद अवैध शराब को लेकर शासन स्तर से अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद से एसपी मनोज कुमार सोनकर के निर्देशन में अवैध शराब का धंधा करने वालों की धरपकड़ को अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छापा मारकर बरखेड़ा और बिलसंडा पुलिस ने दो अवैध शराब की भट्ठियां पकड़ी। इस दौरान 160 लीटर अवैध शराब की बरामदगी कर तीन की गिरफ्तारी की गई। सोमवार दोपहर को बिलसंडा पुलिस को सूचना मिली कि पगार नदी के पास कुछ लोग अवैध शराब बना रहे है। इस पर इंस्पेक्टर अतर सिंह ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। यहां अवैध शराब भट्ठी चलाई जा रही थी। मौके से 100 लीटर अवैध शराब, उपकरण और भारी मात्रा में लहन बरामद हुआ। दो आरोपी इरादतपुर पगार गांव निवासी रामस्वरूप और शमशुल भी हत्थे चढ़ गए। उनको पकड़कर पुलिस थाने ले आई। लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इधर, बरखेड़ा थाने पर तैनात एसआई ललित मोहन शर्मा ने गाजीपुर कुंडा गांव में छापा मारा। यहां अवैध शराब की भट्टी पकड़ी। 40 लीटर अवैध शराब और उपकरण की बरामदगी कर आरोपी हीरालाल की गिरफ्तारी की गई। हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र शर्मा ने दौलतपुर गांव निवासी पूरनलाल को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने वालों की धरपकड़ को अभियान जारी है। इसमें किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। समस्त सर्किल व थानाध्यक्षों को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें