फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को लिखा पत्र..जा रही हूं खुदकुशी करने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पति से हुई कहासुनी के बाद एक महिला सात साल की बेटी को लेकर घर से चली गई। घर पर खुदकुशी करने जाने की बात लिखकर एक पत्र छोड़ गई। पत्र देख पति के पसीने छूट गए। इसकी सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरागरसी की। जिसके बाद महिला के अपनी एक रिश्तेदार के घर दिल्ली जाने की पुष्टि हुई। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के कृष्णलोक कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर शनिवार रात सूचना दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी और सात साल की बच्ची रहस्यमय ढंग से घर से गायब हो गई है। काफी तलाशने के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका है। घर पर विवाहिता ने एक चिट्ठी छोड़ दी थी। इसमें उसके सुसाइड करने जाने की बात लिखी हुई है। जिसको लेकर पूरा परिवार डरा सहमा है। शिकायत को संज्ञान लेकर सुनगढ़ी पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस की भी मदद ली गई। जिसके बाद मामला कुछ और ही निकला। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला और उसकी बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है। वह अपनी मौसी के घर दिल्ली चली गई है। उससे फोन पर बातचीत हो गई है। उसने बताया है कि पति आए दिन परेशान करता है। मारपीट करता है। इसी के चलते वह घर से चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें