फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड: आरोपी मौसा के खिलाफ चार्जशीट, मां को मिली क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मासूम सोनू की हत्या के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली है। जिसके बाद आरोपी मौसा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जबकि मुकदमे में नामजद की गई मां की संलिप्तता न मिलने पर क्लीन चिट मिल गया है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव निवासी आठ वर्षीय सोनू की पांच मई की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी मां और बहनों के साथ मौसेरे भाई राजकुमार की शादी शामिल होने के लिए सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सिकलापुर गांव आया था। उसका शव छह मई की सुबह तालाब किनारे पड़ा मिला था। बाबा बाबूराम ने अवैध संबंध में हत्या का आरोप लगाते हुए सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें मां राजेश्वरी देवी और मौसा नवदिया गांव निवासी महेश को नामजद किया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो हत्या करने वाला महेश ही निकला। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी नामजद आरोपी मासूम की मां राजेश्वरी देवी की संलिप्तता को लेकर पुलिस ने जांच जारी रखी। कई दिनों तक सर्विलांस की मदद से गोपनीय तौर पर मां पर निगरानी की गई। कई साक्ष्य एकत्र किए गए, जिसके बाद मां पर लगाए गए हत्याकांड में शामिल होने के आरोप गलत निकले। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी महेश के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। मां की संलिप्तता न होने पर नाम निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें