फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ससुराल ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडरा सुमन के एक युवक ने गुरुवार को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बर्रामऊ में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक अपनी ससुराल में आया था, जहां उसका पत्नी से विवाद हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडरासुमन निवासी 25 वर्षीय युवक 12 जून को थाना बरखेड़ा के गांव बर्रामऊ स्थित अपनी ससुराल गया था। युवक ने गुरुवार सुबह पत्नी से साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने यह कहकर मना कर दिया कि वह बाद में आएगी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। बाद में युवक ने ससुराल में ही कमरे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले आए और गुरुवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें