फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के मामले में वन दरोगा और वन रक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हरीपुर रेंज में अवैध रूप से घुसपैठ कर पेड़ों के कटान के मामले में एक वन दरोगा और वन रक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पेड़ काटने वालों के अलावा उनका सहयोग करने वाले दो वन वाचरों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज का जंगल शाहजहांपुर जनपद की सीमा से सटा है। बीहड़ होने के चलते पूर्व से ही हरीपुर रेंज अवैध घुसपैठ के लिए सुर्खियों में रही है। हालांकि टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद हरीपुर रेंज में भी वन कर्मियों की सक्रियता बढ़ा दी गई, लेकिन स्थानीय वनकर्मियों की साठगांठ के चलते अवैध घुसपैठ पर पाबंदी नहीं लग सकी। इधर, तीन दिन पूर्व रेंज के स्थानीय जिम्मेदारों की साठगांठ के चलते कंपार्टमेंट 94,95 के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से घुसे कुछ लोगों ने शीशम के सूखे पेड़ काट लिए थे। मामला उजागर होने पर अफसरों ने हरीपुर रेंज का निरीक्षण किया। मामले का डीएम वैभव श्रीवास्तव ने भी संज्ञान लिया और विभागीय अफसरों से रिपोर्ट तलब की। मामले में डिप्टी डायरेक्टर की ओर से की गई जांच में हरीपुर रेंज के एक वन दरोगा राजेंद्र कुमार और वन रक्षक राम प्रकाश की संलिप्ता उजागर हुई। इस पर दोनों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा अवैध रूप से जंगल में घुसकर पेड़ काटने वाले क्षेत्र के सात लोगों के अलावा उनका सहयोग करने वाले दो वन वाचरों के खिलाफ भी पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह किए गए नामजद
जंगल में अवैध घुसपैठ करने वालों के खिलाफ हरीपुर रेंज के क्षेत्रीय वन दरोगा राजेंद्र कुमार की ओर वन वाचर सियाराम व नूर हसन के अलावा जफर, शहाकत, फिरासत, नबाब, गुड्डू, फरियाद, सलीम के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


रेंजर भी कार्रवाई के दायरे में
जंगल में घुसपैठ कर पेड़ों का अवैध कटान करने के मामले में दो वनकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं रेंज क्षेत्र में पूर्व से हो रही अवैध घुसपैठ के बावजूद रेंज अफसर की ओर से रोक नहीं लगाई जा सकी है। जिसके चलते रेंजर पर भी कार्रवाई की बात सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो अफसरों ने इसके लिए पत्राचार भी शुरू कर दिए है।

मामले की जांच के दौरान क्षेत्रीय वन दरोगा व वन रक्षक की लापरवाही सामने आई है। जिसपर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अवैध घुसपैठ कर लकड़ी का कटान करने वाले नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है, अन्य पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। - आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें