फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर रह रहे बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। अपने परिवार से अलग एक धार्मिक स्थल में रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। धोती से बने फंदे पर शव लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी समय से वृद्ध के परेशान रहने की बात कही। हालांकि परेशानी की वजह नहीं बता पाए। मौके पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के सिंधौरा खरगपुर गांव निवासी 60 वर्षीय सोहनलाल करीब छह साल से गांव के ही शिव मंदिर में रहते थे। मंदिर की साफ-सफाई के बाद वह वहीं पर बनी एक झोपड़ी में रुका करते थे। उनका बेटा जगराम पंजाब में मजदूरी करता है। बुधवार रात वृद्ध ने अपनी धोती से फंदा बनाया और मंदिर परिसर में ही लटक गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने शव लटकता देखा तो शोर मच गया। कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए। मृतक का भाई मथुरा प्रसाद, पुत्रवधु वीरावती भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने परिजनों से जानकारी की। इसमें परिजनों ने वृद्ध के लंबे समय से घर से अलग रहने की बात कही। कहा कि वह कभी-कभार मिलने आ जाते थे, लेकिन मंदिर में ही रुका करते थे। काफी परेशान से रह रहे थे। पूछने पर कभी परेशानी की वजह नहीं बताई, बात टाल जाते थे। इसी को खुदकुशी की वजह भी बताया। इंस्पेक्टर बिलसंडा अतर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें