फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर युवती का दो माह तक यौन शोषण किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि दो महीना पहले नगर के एक कंप्यूटर सेंटर पर उसकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर निवासी हरीश गंगवार से हुई थी। एक-दो मुलाकातों के बाद हरीश ने उसे मीडिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे नगर में ही अपने किराए के कमरे पर ले गया। वहां युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद हरीश अक्सर युवती को अपने कमरे पर बुला लेता था और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सोमवार को भी हरीश ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया और बंधक बनाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। मकान मालिक को कुछ शक हुआ तो उसने फोन से युवती के घरवालों को सूचना दी। कुछ ही देर में युवती के घरवाले मौके पर पहुंच गए और उसे हरीश के चंगुल से मुक्त कराया। घरवालों ने हरीश को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, तभी हरीश युवती के घरवालों को चकमा देकर भाग गया। युवती ने घरवालों के साथ कोतवाली जाकर मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर राजूपुर निवासी हरीश गंगवार के खिलाफ बंधक बनाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें