बिलसंडा। नौआनगला गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। बाद में दमकल टीम ने बमुश्किल आग बुझाई। हादसे में करीब छह एकड़ गेहूं जलने का आकलन किसान कर रह हैं। वहीं राजस्व टीम ने भी मौका मुआयना कर जानकारी की। हादसे के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा। हादसा मंगलवार दोपहर का है। बिलसंडा क्षेत्र के नौआनगला गांव निवासी लक्ष्मी नरायण के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। खेत से उठ रही आग की लपटों को देख शोर मच गया और काफी ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इधर, ग्रामीण ट्रैक्टर और हैरो की मदद से जुताई कर आग पर काबू करने की कोशिश में जुट गए, लेकिन आग भीषण होती चली गई। आसपास के कई अन्य खेतों में खड़ी फसल को भी चपेट में ले लिया। करीब 25 मिनट बाद मौके पर दमकल कर्मी आ गए और मशक्कत कर आग पर काबू किया। हादसे में लक्ष्मण नारायण, के अलावा इंद्रजीत, सीताराम, रणविजय, सुरेंद्र, रमेश चंद्र, राकेश और कुलदीप का भी गेहूं जल गया। राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जांच की और जल्द मुआवजे का भरोसा दिलाया।