फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर पांच को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर पांच ग्रामीणों से 20-20 हजार रुपये की ठगी करने और दिए गए रुपये वापस मांगने पर धमकाने के आरोप में पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की है। ग्रामीण की तहरीर पर प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सुखरानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम प्रधान रामवती और उसके बेटे महिपाल ने कुछ दिन पहले उनको प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में 20 हजार भी लिए गए। इसके अलावा नन्ही देवी, मुन्नी देवी, प्रेमवती और रामचंद्रलाल से भी आवास के नाम पर रुपये लिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब आवास नहीं मिला तो उन्होंने अधिकारियों के पास जाकर जानकारी की, तो ठगी का पता लगा। इसके बाद जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे गए तो मारपीट कर धमका दिया। एसडीएम से शिकायत के बाद अब मामले में कार्रवाई की गई है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान रामवती व उसके बेटे महिपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें