फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस बनाती रही सुलह का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस बनाती रही सुलह का दबाव
विज्ञापन

क्रासर...
एसपी के आदेश पर अब दर्ज हुई आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में एसपी के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की गई है। इसमें किशोरी की मां ने कोतवाली पुलिस पर पूर्व में की गई शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए सुलह का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि मोहल्ला फीलखाना निवासी अशोक कश्यप पिछले कई दिनों से उसकी सत्रह वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा है। घर से निकलते वक्त उसको रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। जिसके चलते बेटी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत 11 सितंबर को कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए सुलह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। यही नहीं 19 सितंबर को किशोरी के दो भाईयों को नौगवां चौराहा से पुलिस पकड़कर ले गई और कई घंटे हिरासत में रखा। इस दौरान भी समझौता करने का दबाव बनाया जाता रहा, बाद मेें छोड़ दिया। मामले की एसपी से शिकायत की गई, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है। एसपी के आदेश पर आरोपी अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें