फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी से अभद्रता पर आसाम चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अफसरों की कोशिशों के बावजूद थाना और चौकी स्तर पर फरियादियों से दुर्व्यवहार की शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में सेहरामऊ के हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई के बाद अब आसाम चौकी प्रभारी मनीराम सिंह पर गाज गिरी है। फरियादियों से अभद्र व्यवहार करने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर एसपी सख्त कदम उठाया। इसके अलावा समस्त दरोगा को सुधार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसाम चौकी प्रभारी मनीराम सिंह की शिकायतें एसपी कलानिधि नैथानी को मिल रही थी। पुलिस लाइन पहुंचने वाले फरियादी भी चौकी प्रभारी पर अभद्रता करने के आरोप लगा रहे थे। इसके अलावा शिकायतों का निस्तारण चेक करने पर उसमें भी काफी लापरवाही पाई गई। इनको समाधान के लिए दी गई कई शिकायतें लंबे समय बाद भी लंबित मिली। जिन पर कोई काम नहीं किया गया। इसके अलावा बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। इसको संज्ञान में लेकर एसपी ने बृहस्पतिवार को सख्त कदम उठाया। एसपी ने बताया कि आसाम चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को जनशिकायतों को लेकर गंभीरता लाने और व्यवहार सुधार के अंतिम निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें