फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर रोड पर बजाज चीनी मिल के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गंगापुरी गांव निवासी रामेश्वर खेती करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी लीलावती (45) अपने बेटे उमाकांत (20) के साथ पीलीभीत खरीदारी करने आई थीं। देर शाम मां-बेटा खरीदारी कर बाइक से घर के लिए निकले। बीसलपुर रोड पर बजाज चीनी मिल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान लीलावती की मौत हो गई। शनिवार सुबह परिवारीजनों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के तीन बेटे चेतराम, नंदकिशोर, उमाकांत और एक विवाहित बेटी कुंतीदेवी है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। एसएसओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकमदा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें