पीलीभीत। दीवार फांदकर घर में घुसे शोहदे ने कमरे में सो रही विवाहिता को धर दबोचा। इसके बाद उससे अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे परिवारीजनों ने आरोपी को पकड़कर पहले जमकर पिटाई लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को चालान कर दिया है।
जहानाबाद क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति गैस एजेंसी पर काम करते है। शनिवार सुबह पति ड्यूटी पर गए हुए थे। वह अपने कमरे में सो रही थी। इस बीच मोहल्ला मिसरनटोला निवासी रोशनलाल दीवार फांदकर घर में घुस आया और कमरे में सो रही विवाहिता को दबोच लिया। शोर मचाने पर ससुर व अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसएचओ जहानाबाद रविंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रोशनलाल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।