घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को शनिवार की शाम गांव का एक युवक 15 रुपये का लालच देकर पास के गन्ने के खेत में ले गया, जहां दोनो के साथ दुष्कर्म किया। बाद में डरा धमका कर घर भेज दिया। रविवार को बच्चों के परिवार को घटना के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह छह वर्षीय बालक ने अपने साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया, जिसे सुनकर परिवार वाले दंग रह गए। उससे जब और पूछताछ की गई तो उसने अपने आठ वर्षीय साथी के साथ भी ऐसा करने की जानकारी दी। इसके बाद दूसरे बच्चे के घर वालों को बताया गया। एक साथ दो बच्चों से कुकर्म की घटना सामने आने पर गांव में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों को साथ लेकर परिवार वाले दोपहर को न्यूरिया थाना पहुंच गए। आरोपी दिनेश (22) के खिलाफ शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका।
परिवार वालों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश के खिलाफ न्यूरिया थाने में केस दर्ज किर कार्रवाई की जा रही है। बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर