फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की वीडियोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दूल्हा-दूल्हन के लिए बनाए गए स्टेज से नीचे उतारने को लेकर एक बराती और फोटोग्राफर में कहासुनी हो गई। बराती को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने मौका पाकर फोटोग्राफर पर ही जानलेवा हमला बोल दिया। सिर पर डंडे से कई वार किए जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। दूल्हे के भाई की तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्योलड़िया (बरेली) थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमान मोहल्ले के निवासी रामेश्वर दयाल पुत्र लालचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई रामचंद्र की बरात बृहस्पतिवार को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज रंपुरा गांव में डालचंद के घर आई थी। देर रात जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। बरात में शामिल कई लोग दूल्हा-दुल्हन के लिए बनाए गए स्टेज पर चढ़ गए। वीडियोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर क्योलड़िया बरेली के गांव अंबरपर निवासी अंकेश पुत्र रामसरन ने लोगों को नीचे उतरने को कहा। इसी बात पर बरात में शामिल डंडिया राझे (बरखेड़ा) निवासी प्रेमशंकर से अंकेश से कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। आधी रात के बाद अंकेश लघुशंका करने के लिए टेंट के पीछे गया तो वहां प्रेमशंकर ने उसपर हमला बोल दिया। डंडे से अंकेश के सिर पर कई वार किए। इसमें वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। यह देख आरोपी मौके से भाग गया। घायल को सीएचसी बरखेड़ा भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि आरोपी प्रेमशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें