गोकशी करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
बरखेड़ा क्षेत्र के पंडरी खमरिया और दौलतपुर पट्टी के निवासी है सभी आरोपी
गोकशी करने वालों पर पुलिस अधिकारियों ने शिकंजा कसा है। इसमें छह आरोपियों पर रासुका और पांच पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार गोकशी की घटनाएं अंजाम दी जा रही थी। इसमें पुलिस की मिलीभगत से कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा था। सितंबर माह में शिकायतें बढ़ने पर एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने खुद कार्रवाई की कमान संभाली तो धरपकड़ में कामयाबी मिल सकी थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब कानूनी शिकंजा कसते हुए पुलिस ने छह आरोपी दौलतपुर पट्टी गांव निवासी रहीश अहमद, शमशुल, गुलाम नवी, विशाल अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद अली पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अन्य गोकशी के कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा गया है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज की तरफ से पंडरी खमरिया गांव निवासी जावेद, गामा कुरैशी, सादिक उर्फ शारिक, परवेज और अपुआ पर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि छह आरोपियों पर रासुका और पांच पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अभी कुछ और भी गोकशी के कारोबारियों पर कार्रवाई जारी है।