फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी कार चालक का पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

एक माह पहले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप तेज गति के साथ जा रही एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई । दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक सवार के शव की आस पास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। कार से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब की पेटियां भी बरामद हुई। पुलिस तभी से आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपी कार चालक को खेकड़ा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी कार चालक ने अपना नाम बजरंग शर्मा निवासी गांव खरबला हिसार हरियाणा बताया। पुलिस ने खेकड़ा थाने पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसका चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें