खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने हाईवे से एक कार में लदी अरुणाचल मार्का 30 पेटी अंग्रेजी, 40 बोतल, 116 अध्धे व 37 पोव्वे देसी अवैध शराब बरामद की।
थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला चौकी पुलिस को रात्रि करीब 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शराब से लदी एक शेवरलेट कार हाईवे से होकर बागपत की ओर जा रही है। चौकी प्रभारी संजीव कुमार कांस्टेबिल भूपेंद्र सिंह व अमित कुमार के साथ पाठशाला चौकी पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक पुलिस को चकमा देकर कार को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर कार में लदी 30 पेटी अंग्रेजी शराब, 40 बोतल, 116 अध्धे व 37 पोव्वे अरुणाचल मार्का अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने थाने में मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी।