खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर निवासी पंकज कुमार नगर स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी के पद पर तैनात हैं। रविवार को दोपहर खेकड़ा रेलवे स्टेशन के सामने मार्ग किनारे वह अपनी होंडा बाइक खड़ी कर स्टेशन पर किसी कार्य से गया। जब वह स्टेशन से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। बाद में बाइक मालिक पंकज कुमार ने खेकड़ा थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।