फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्कवायड टीम मे शामिल दो बहादुर बेटिया छुडा रही है मनचलो के छक्के, उक्त अभियान के चलते छात्राओ ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

आये दिन महिलाओं एवं छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ को लेकर शासन के निर्देश के चलते प्रदेश सरकार की एंटी रोमियों स्कवायड टीम सक्रिय हो गई है। स्कूूल कॉलेजों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर एंटी रोमियो स्कवायड की महिला टीम ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इसके चलते मनचले भागते दिखाई दिए। अभियान चलने से छात्राओं और महिलाओं ने राहत की सांस की।
छात्राओं के साथ आए दिन हो रही छेड़खानी की शिकायतों के चलते सोमवार को एंटी रोमियो स्कवायड की महिला टीम मे शामिल बहादुर दो महिला कांस्टेबिलों ने मनचलों को दिन भर रेलवे स्टेशन, बाजारों में जमकर दौड़ाया। खेकड़ा थाने की महिला कांस्टेबिल मीनू धीमान एवं पूूजा रानी सोमवार को सादे कपड़ों में खेकड़ा नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां उन्हें रेलवे स्टेशन पर कुछ लड़के खडे़ दिखाई दिए। उन्होंने वहा पर खडे़ लड़कों से पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद उन्होंने लड़कों को चेतावनी देकर भगा दिया। रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिस होने की जानकारी मिलते ही मनचले भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के कारण दिन भर रेलवे स्टेशनों एवं मार्गों पर कही भी मनचले नजर नहीं आए। इस अभियान के चलते ट्रेनंो में आने जाने वाली छात्राओं एवं महिलाओं ने काफी हद तक राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें