फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मांस के साथ दो लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के जंगल में स्थित एक ईंट भट्ठे पर रविवार की सुबह किसी ने नीलगाय काटे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मौके से मांस भी बरामद किया। पकडे़ गए दोनों लोगों को पुलिस मांस समेत थाने ले आई और मांस के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। पुलिस हिरासत में दोनो लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। थानाध्यक्ष एसपी सिंह का कहना है कि मौके से बरामद मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा है। यदि नीलगाय का मांस मिलने की पुष्टि होती है तो दोनो लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें