फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

भाई ने पति व ससुर पर लगाया जलाने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के वसंतापुर गांव निवासी भूपराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन लौंगश्री की शादी मार्च 2011 में गजरौला के गांव दियूरी निवासी अशोक से हुई थी। इससे उसको तीन बच्चे पवन (6), बंटी (4) व दो वर्षीय बेटी है। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर पति अशोक व ससुर बाबूराम ने 27 मार्च को उसे जला दिया। उसको पहले जिला अस्पताल ले गए। बाद में बरेली के एक अस्पताल में कई दिन इलाज चला। 14 अप्रैल को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शव को गजरौला पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें