खेकड़ा (बागपत)। प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर खेकड़ा तहसील में एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में लगाए गए स्टाल में नाम मात्र को ही लोग पहुंचे। अधिकांश स्टालों पर बैठे कर्मचारी दिन भर लोगों का इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार को खेकड़ा तहसील में लाखों रुपये खर्च कर सरकारी उपलब्धियां बताने के लिए लगाए लोक कल्याण मेले में पोस्टरों, एलईडी युक्त वैन भी लगाई, लेकिन इसमें लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में इन कार्यक्रमों के औचित्य पर ही सवालिया निशान खड़ा हो गया है।