खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम बसी में रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने खेकड़ा थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी ईश्वर और कृष्ण में काफी दिन से रंजिश चल रही है। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में रंजिश के चलते हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई दोनों पक्षों में लाठी डंडे, धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष का ईश्वर और दूसरे पक्ष का कृष्ण घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल खेकड़ा थाने में पहुंचे और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मारपीट की जांच शुरू कर दी।