फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी, पुलिस के समझौते के प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गाजियाबाद क्षेत्र के ग्राम मोरटी निवासी एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को सुबह दस खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा उसने अपनी पुत्री की शादी खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम गोठरा निवासी एक युवक के साथ तीन वर्ष पहले की । शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी पुत्री का आए दिन दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। अब कुछ दिनों से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह अपनी पुत्री से ग्राम गोठरा में मिलने पहुंचे तो ससुरालियों ने उनकी पुत्री को अंदर मकान में बंद कर रखा था। और उन्हें मिलने नहीं दिया। साथ ही उन्हें गाली गलौच कर भगा दिया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक रटौल चौकी पुलिस दोनों पक्षों के बीच गोठरा में पहुंचकर समझौता कराने में जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें