फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोयन मलकपुर गांव में युवक ने पत्नी को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लोयन मलकपुर गांव में शराब पीने से मना करने पर पति और देवर ने बुधवार की रात में महिला को मारपीट कर मारने की कोशिश की और बंधक बनाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को मुक्त कराया और सीएचसी में भर्ती कराया। महिला ने पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बबली पुत्री बसंता किनौनी बरवाला जनपद मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसके पिता ने उसकी शादी 20 साल पहले संजीव पुत्र जय प्रकाश निवासी लोयन मलकपुर के साथ की । अब उसके एक बेटी और एक बेटा है। पिछले एक साल से वह शराब का आदी है। वहीं उसका देवर भी शराबी है। बुधवार को जब उसका पति शराब पीकर आया तो उसने इसका विरोध किया। इस पर पति और देवर ने लाठी-डंडों से हमलाकर उसे अधमरा कर दिया और एक कमरे में बंद कर कहा यदि फिर मना किया तो जिंदा जला देंगे, लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मायके वाले देर रात कोतवाली बड़ौत आए और वहां से पुलिस लेकर गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर पति और देवर भाग निकले। पुलिस ने बबली को बंधन मुक्त कराया। बबली की तहरीर पर पति समेत दो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। बबली को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें