फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर (पीलीभीत)। गांव रिछोला सबल के लोगों ने राशनकार्डों के सत्यापन में गड़बड़ी बरते जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव रिछोला सबल के लोग बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के पास एकत्र हुए और पूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि आपूर्ति विभाग की अनदेखी के चलते संबंधित कर्मचारी ने राशनकार्डों का सत्यापन करने में बड़े पैमाने पर धांधली बरती है। ग्रामीणों का आरोप था कि संबंधित कर्मचारी ने रिश्वत मिल जाने पर अपात्रों के राशनकार्ड बहाल रखे और रिश्वत न मिलने पर पात्रों के भी राशनकार्ड निरस्त कर दिए हैं। ग्रामीणों में आपूर्ति विभाग के प्रति काफी रोष झलक रहा था। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि संबंधित कर्मचारी ने घर-घर जाकर राशनकार्डों का सत्यापन नहीं किया है, बल्कि कोटेदार के घर बैठकर ही सत्यापन कर लिया है। पौन घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन तब खत्म किया जब ग्राम प्रधान मोहम्मद इरफान ने दोबारा सत्यापन कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में नन्हे बख्श, मुन्ना, निराले शाह, इकबाल, अजीज, रियाज अहमद, अख्तर अली, रामप्रसाद और सहादत आदि लोग शामिल थे।
---
अदालत गया युवक लापता, तहरीर
दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत का एक युवक मंगलवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत निवासी राजकुमारी ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र चमनलाल मंगलवार को मुकदमे की तारीख लेने बीसलपुर गया था। तारीख लेने के बाद वह गांव को चला और देर शाम तक घर नहीं पहुंचा, तभी घर वालों को चिंता हुई। घरवालों ने सभी संभावित स्थानों पर चमनलाल की तलाश लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। राजकुमारी ने बुधवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

----
पीटा, हवाई फायर कर किया भयभीत
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर के एक ग्रामीण को मंगलवार की रात लगभग 10 बजे गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से पीटा और भयभीत करने के लिए हवाई फायर किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी बिंद्रावन ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10 बजे गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके दरवाजे पर ही गाली गलौज किया, खड़ंजे पर घसीटा, जान से मारने की धमकी दी और भयभीत करने के लिए तमंचे से एक फायर किया। फायर की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए, तभी हमलावर चले गए। बिंद्रावन ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना मेडिकल परीक्षण कराकर कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हलका दरोगा उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
दियोरिया। कस्बा निवासी लालाराम की पत्नी सुनीता देवी को नाली के विवाद पर कस्बे के ही एक परिवार के सात लोगों ने डंडों से पीटा। सुनीता ने कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें