फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोटे से जुड़ी शिकायत डीएम से करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इससे गुस्साकर दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट की गई। घर में रखा सामान लूटने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोपियों से जान को खतरा जताया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के हासिमपुर निवासी शंकरलाल ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले गांव के कोटे को लेकर शिकायत डीएम से की थी। जिसको लेकर गांव के दबंग किस्म के लोग उससे रंजिश मानने लगे। इसी रंजिश में आरोपी उसके घर में असलहों के बल पर हमला बोल दिया। दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे दबंगों ने पीड़ित से मारपीट की। किसी तरह दूसरे कमरे में बंद होकर पीड़ित ने खुद को बचाया। इस दौरान घर पर रखा सामान लूटने का भी आरोप लगाया। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि शिकायत पर पीली पर्ची दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें