फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता पर हमले की सूचना से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

झुलसी हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराई गई सुहास गांव निवासी 38 वर्षीय राजेश्वरी देवी पर हमला करने की सूचना के बाद रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यूपी 100, कोतवाली व महिला थाने की पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। विवाहिता के भाई ने पति पर पहले मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाने और बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर अभद्रता करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए परिजनों से तहरीर देने को कहा है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उसकी बहन राजेश्वरी देवी की शादी गजरौला के सुहास गांव निवासी सुखलाल से हुई थी। पति आए दिन विवाहिता से मारपीट करता है। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे पति नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी और भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी मिलने पर भाई भी परिवार के अन्य सदस्यों संग जिला अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि यहां पर पति अपने तीन साथियों संग पहुंचा और झुलसी विवाहिता से अभद्रता शुरू कर दी। परिजन व आसपास मौजूद लोगों ने विरोध किया तो उनसे भी भिड़ गया और धमकी देकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर यूपी 100, कोतवाली व महिला थाना पुलिस आ गई और परिजनों से जानकारी जुटाई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस को जिला अस्पताल भेजकर जानकारी की गई है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें